UP Board Master Class 12 हिन्दी गद्य-साहित्य का विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न |
Board | UP Board |
Text Book | NCERT |
Subject | Sahityik Hindi |
Class | 12th |
हिन्दी गद्य-साहित्य का विकास | अतिलघु उत्तरीय प्रश्न |
website Name | UPBOARDMASTER |
Categories | Sahityik Hindi Class 12th |
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
- गोस्वामी विट्ठलनाथ द्वारा रचित दो गद्य रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर गोस्वामी विट्ठलनाथ द्वारा रचित गद्य रचनाएँ हैं
(i) शृंगार रस मण्डन (ii) यमुनाष्टक - दो-सौ वैष्णवन की वार्ता किस भाषा में रचित गद्य रचना है?
उत्तर ‘दो-सौ वैष्णवन की वार्ता ब्रजभाषा में रचित गद्य रचना है। - ‘भाषा योगवाशिष्ठ’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर भाषा योगवशिष्ठ के रचनाकर रामप्रसाद निरंजनी हैं। - खड़ीबोली का विकास मुख्यतः किस गद्य से माना जाता है?
उत्तर खड़ीबोली का विकास मुख्यतः ब्रजभाषा एवं राजस्थानी गद्य से माना जाता है। - खड़ीबोली की प्रथम गद्य रचना किसे माना जाता है?
उत्तर खड़ीबोली की प्रथम गद्य रचना कवि गंग द्वारा रचित ‘चन्द छन्द :
बरनन की महिमा’ को माना जाता है। . . - दक्खिनी हिन्दी के प्रथम गद्य लेखक एवं उनकी रचना बताइए।
उत्तर ख्वाजा बंदा नवाज गेसूदराज दक्खिनी हिन्दी के प्रथम गद्य लेखक
माने जाते हैं, इनकी रचना ‘मिराजुल आशकीन’ है। - राजा राममोहन राय द्वारा सम्पादित-पत्र कौन-सा है?
उत्तर बंगदूत (1829 ई.) पत्र राजा राममोहन राय द्वारा सम्पादित-पत्र है।।
यह हिन्दी, बांग्ला, अंग्रेजी व फारसी में प्रकाशित होता था। - नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना कब और कहाँ हुई?
उत्तर नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना 1893 ई. में काशी में हुई। - राजा लक्ष्मण सिंह द्वारा अनुवादित कृतियों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर राजा लक्ष्मण सिंह द्वारा अनुवादित कृतियाँ हैं-शकुन्तला, रघुवंश व
मेघदूता - तदीय समाज की स्थापना किसने की?
उत्तर तदीय समाज की स्थापना भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने 1873 ई. में की। - भारतेन्दु मण्डल के प्रमुख रचनाकारों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’, प्रतापनारायण .
मिश्र, ठाकुर जगमोहन सिंह, अम्बिकादत्त व्यास, राधाकृष्ण दास,
पण्डित बालकृष्ण भट्ट, राधा चरण गोस्वामी, लाला श्रीनिवास
दास इत्यादि। - सरस्वती पत्रिका के प्रथम सम्पादक कौन थे?
उत्तर सरस्वती पत्रिका के प्रथम सम्पादक चिन्तामणि घोष थे। - महावीर प्रसाद द्विवेदी की चार रचनाएँ बताइए।
उत्तर सम्पत्तिशास्त्र, रसज्ञ रंजन, कवि और कविता एवं आत्मनिवेदन
इत्यादि महावीर प्रसाद द्विवेदी की रचनाएँ हैं। - द्विवेदी युग के दो नाटककारों के नाम लिखिए।
उत्तर द्विवेदी युग के दो नाटककारों में राधा चरण गोस्वामी (श्रीदामा)
तथा वृन्दावनलाल वर्मा (सेनापति ऊदल) प्रमुख हैं। - अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ के दो उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर ‘अधखिला फूल’ और ‘ठेठ हिन्दी का ठाठ’ अयोध्या सिंह उपाध्याय
द्वारा रचित उपन्यास हैं। - पं. बालकृष्ण भट्ट के दो नाटकों के नाम लिखिए।
उत्तर पं. बालकृष्ण भट्ट के दो रचित नाटक हैं-कलिराज की सभा और बाल विवाह - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित चार नाटकों के नाम बताइए।
उत्तर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा रचित नाटक हैं-वैदिकी हिंसा हिंसा न
भवति, विषस्य विषमौषधम्, नील देवी और सती प्रताप। - मयंक मंजरी नाटक के नाटककार का नाम बताइए।
उत्तर मयंक मंजरी नाटक के नाटककार किशोरी लाल गोस्वामी हैं। - राधाकृष्ण दास के दो नाटकों के नाम लिखिए
उत्तर राधाकृष्ण दास के द्वारा रचित नाटक हैं-दुखिनी बाला और
महाराणा प्रताप - हिन्दी की प्रथम एकांकी किसे माना जाता है?
उत्तर जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित ‘एक घुट’ को हिन्दी की प्रथम
एकांकी माना जाता है। - ‘पृथ्वीराज की आँखों’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर ‘पृथ्वीराज की आँखों’ के रचनाकार डॉ. रामकुमार वर्मा हैं। . - भुवनेश्वर की दो एकांकियों के नाम लिखिए।
उत्तर भुवनेश्वर की दो एकांकियाँ हैं-दीपदान व सूखी डाली। - सौन्दर्योपासक के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर ब्रजनन्दन सहाय सौन्दर्योपासक के रचनाकार हैं। - किशोरी लाल गोस्वामी के दो उपन्यासों के नाम लिखिए। .
उत्तर किशोरी लाल गोस्वामी द्वारा रचित उपन्यास हैं-लवंगलता और
कनक कुसुमा - प्रेमचन्द के चार उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर प्रेमचन्द द्वारा रचित उपन्यास हैं-सेवासदन, निर्मला, गबन और
गोदान। - जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर कंकाल, तितली व इरावती (अपूर्ण) जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित
उपन्यास हैं। - प्रेमचन्दोत्तर प्रमुख उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर जैनेन्द्र, इलाचन्द्र जोशी और अज्ञेय प्रेमचदोत्तर प्रमुख उपन्यासकार - घृणापथ उपन्यास के रचयिता कौन हैं?
उत्तर घृणापथ उपन्यास के रचयिता इलाचन्द्र जोशी हैं। - जैनेन्द्र के किन्हीं तीन उपन्यासों के नाम बताइए?
उत्तर जैनेन्द्र द्वारा रचित उपन्यास हैं- परख, सुनीता और त्याग पत्र। - अज्ञेय द्वारा रचित किन्हीं दो उपन्यासों के नाम लिखिए?
उत्तर अज्ञेय द्वारा रचित उपन्यास हैं- नदी के द्वीप और अपने-अपने
अजनबी। - ‘उसने कहा था’ कहानी के लेखक कौन हैं? ..
उत्तर ‘उसने कहा था’ कहानी के लेखक चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ हैं। “ - जयशंकर प्रसाद की चार कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित चार कहानियाँ हैं-पुरस्कार, ममता, मधुआ और गुण्डा। - प्रेमचन्द द्वारा रचित किन्हीं चार कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर प्रेमचन्द द्वारा रचित चार कहानियाँ हैं-शतरंज के खिलाड़ी, कफ़न, पंच परमेश्वर और ईदगाह।। - दुलाईवाली कहानी किसके द्वारा लिखी गई है?
उत्तर दुलाईवाली कहानी बंगमहिला (राजेन्द्रबाला घोष) द्वारा लिखी
गई है। - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध संग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध संग्रह का नाम चिन्तामणि है। - ‘ठलुआ क्लब’ निबन्ध के लेखक कौन हैं? .. ……..
उत्तर ठलुआ क्लब निबन्ध के लेखक बाबू गुलाब राय हैं। - पदुमलाल पुन्नालाल की एक निबन्ध रचना का नाम लिखिए।
उत्तर पदुमलाल पुन्नालाल की एक निबन्ध रचना का नाम पंच पात्र है। - ‘बिहारी सतसई की भूमिका’ किसकी रचना है? . .
उत्तर ‘बिहारी सतसई की भूमिका’ पद्मसिंह शर्मा की रचना है।. . - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के प्रमुख आलोचनात्मक ग्रन्थों के नाम लिखिए।
उत्तर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के प्रमुख आलोचनात्मक ग्रन्थ है-हिन्दी साहित्य का इतिहास, जायसी ग्रन्थावली की भूमिका। - ‘हिन्दी नवरत्न’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर मिश्रबन्धु हिन्दी नवरत्न के लेखक हैं। - श्यामसुन्दरदास के दो आलोचनात्मक, ग्रन्थों के नाम लिखिए।
उत्तर ‘साहित्यलोचन’ और ‘रूपक रहस्य’ श्यामसुन्दरदास द्वारा रचित
आलोचनात्मक ग्रन्थ हैं। - हिन्दी की प्रथम आत्मकथा व उसके लेखक कौन हैं?
उत्तर हिन्दी की प्रथम आत्मकथा बनारसीदास जैन कृत ‘अर्द्धकथानक’ है। - भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की आत्मकथा का नाम लिखिए।
उत्तर कुछ आपबीती, कुछ जगबीती भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की आत्मकथा है। - ‘परिव्राजक की प्रजा’ किसकी आत्मकथा है? ..
उत्तर ‘परिव्राजक की प्रजा’ शान्तिप्रिय द्विवेदी की आत्मकथा है। - वियोगी हरि की आत्मकथा का नाम लिखिए।
उत्तर मेरा जीवन प्रवाह वियोगी हरि की आत्मकथा है। - ‘आधे रास्ते और सीधी चट्टान’ किसकी रचना है?
उत्तर ‘आधे रास्ते और सीधी चट्टान’ के.एम. मुंशी की रचना है। - हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथाओं के नाम लिखिए।
उत्तर हरिवंशराय बच्चन की आत्मकथाएँ हैं क्या भूलूँ क्या याद रखें, नीड़ का निर्माण फिर, बसेरे से दूर और दशद्वार से सोपान तक। - ‘कलम का मज़दूर’ किसके जीवन को आधार बनाकर लिखी गई है?
उत्तर ‘कलम का मज़दूर’ मुंशी प्रेमचन्द के जीवन को आधार बनाकर लिखी गई है, जिसके लेखक मदन गोपाल हैं। . - हिन्दी की पहली जीवनी किसे माना गया है?
उत्तर नाभादास कृत भक्तमाल को हिन्दी की पहली जीवनी माना गया है। - शान्ति जोशी ने किसकी जीवनी लिखी है?
उत्तर शान्ति जोशी ने सुमित्रानन्दन पन्त की जीवनी ‘सुमित्रानन्दन पन्तः
जीक्न और साहित्य’ नाम से लिखी है। - ‘चैतन्य महाप्रभु के लेखक कौन हैं?
उत्तर ‘चैतन्य महाप्रभु’ के लेखक अमृतलाल नागर हैं। - सत्यदेव परिव्राजक द्वारा रचित संस्मरण विधा की एक रचना का नाम
लिखिए।
उत्तर ‘मेरी कैलाश यात्रा’ सत्यदेव परिव्राजक द्वारा रचित संस्मरण है। - महादेवी वर्मा की चार संस्मरणात्मक रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर महादेवी वर्मा की चार संस्मरणात्मक रचनाएँ निम्नलिखित हैं- पथ के
साथी, अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ और स्मारिका .. - ‘जिन्होंने जीना जाना’ किसकी रचना है?
उत्तर ‘जिन्होंने जीना जाना’ जगदीश चन्द्र माथुर की रचना है। . - सेठ गोविन्ददास की दो संस्मरणात्मक रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर ‘स्मृति कण’ और ‘चेहरे जाने पहचाने’ सेठ गोविन्ददास की
संस्मरणात्मक रंचनाएँ हैं। | - ‘कुछ शब्द : कुछ रेखाएँ ‘ किसकी रचना है?
उत्तर ‘कुछ शब्द : कुछ रेखाएँ’ विष्णु प्रभाकर की रचना है। - ‘लोकदेव नेहरू’ किसकी रचना है?
उत्तर लोकदेव नेहरू’ रामधारी सिंह दिनकर की रचना है। - राहुल सांकृत्यायन द्वारा रचित चार यात्रा-वृत्तान्त की रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर मेरी लद्दाख यात्रा, मेरी तिब्बत-यात्रा, हिमालय परिचय और
किन्नर देश में राहुल सांकृत्यायन द्वारा रचित यात्रा-वृत्तान्त हैं। - देवेन्द्र सत्यार्थी द्वारा रचित यात्रा-वृत्तान्त का नाम लिखिए।
उत्तर ‘धरती गाती है’ देवेन्द्र सत्यार्थी द्वारा रचित यात्रा-वृत्तान्त है। - ‘सुबह के रंग’ यात्रा-वृत्तान्त के लेखक कौन हैं?
उत्तर ‘सुबह के रंग’ यात्रा-वृत्तान्त के लेखक अमृत राय हैं। - रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित दो रेखाचित्रों के नाम लिखिए।
उत्तर ‘लाल तारा’ और ‘माटी की मूरतें’ रामवृक्ष बेनीपुरी द्वारा रचित रेखाचित्र हैं। . - देवेन्द्र सत्यार्थी के दो रेखाचित्रों के नाम लिखिए।
उत्तर ‘रेखाएँ बोल उठी’ और ‘सौन्दर्य बोध’ देवेन्द्र सत्यार्थी द्वारा रचित रेखाचित्र हैं। - ‘युद्ध यात्रा’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर युद्ध यात्रा के रचनाकार धर्मवीर भारती हैं। - शमशेर बहादुर सिंह द्वारा रचित रिपोर्ताज का नाम लिखिए।
उत्तर शमशेर बहादुर सिंह द्वारा रचित रिपोर्ताज प्लाट का मोर्चा है। - कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर की किन्हीं दो रिपोर्ताज रचनाओं का नाम लिखिए।
उत्तर कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ द्वारा रचित रिपोर्ताज हैं- एक .
तस्वीर के दो पहलू और क्षण बोले कण मुस्काए। . - ‘लक्ष्मीपुरा’ किसकी रचना है?
उत्तर ‘लक्ष्मीपुरा’ डॉ. शिवदानसिंह चौहान की रचना है। - ‘मैं इनसे मिला’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर ‘मैं इनसे मिला’ के लेखक डॉ. पद्म सिंह शर्मा कमलेश हैं। .. - ‘द्विवेदी पत्रावली’ का प्रकाशन वर्ष क्या है? .
उत्तर ‘द्विवेदी पत्रावली’ का प्रकाशन वर्ष 1954 है। - ‘भिक्षु के पत्र’ किसकी रचना है? .
उत्तर ‘भिक्षु के पत्र’ भदन्त आनन्द कौसल्यायन की रचना है। - ‘पन्त के दो-सौ पत्र बच्चन के नाम रचना का प्रकाशन वर्ष
क्या है?
उत्तर ‘पन्त के दो-सौ पत्र बच्चन के नाम’ रचना का प्रकाशन
वर्ष 1971 है। …